उत्तराखण्ड

खेत में उतरे मुख्यमंत्री धामी, टिलर चलाकर दिया जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर जुताई की। इस दौरान उन्होंने खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उनके साथ उनकी माता Bishna Devi भी मौजूद रहीं।

खेत में श्रम करते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों के परिश्रम और कृषि परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आत्मा है। आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक और प्राकृतिक खेती को अपनाकर कृषि को अधिक समृद्ध और टिकाऊ बनाया जा सकता है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोबर की खाद जैसी प्राकृतिक पद्धतियां भूमि की उर्वरता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर जैविक और प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने का आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने और जैविक उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर कृषि को अधिक लाभकारी और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकता है।

 

मुख्यमंत्री के इस कदम को किसानों के प्रति सम्मान और जैविक खेती को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button