हरिद्वार PNB में 2.73 करोड़ का गबन, फरार इनामी बैंक कर्मचारी सहारनपुर से गिरफ्तार

रिद्वार कोतवाली के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक की शाखा खड़खड़ी में गबन करने का फरार 5000 रुपए का ईनामी कर्मचारी और कोतवाली नगर पुलिस ने सहारनपुर उ0प्र0 से किया गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 23-मार्च 2025 को वादी हरिओम पुत्र बैसाखी निवासी नई बस्ती भीमगोडा हरिद्वार के द्वारा कोतवाली में तहरीर दी की गौरव कुमार पुत्र चरण सिंह निवासी नई बस्ती भीमगेडा हरिद्वार द्वारा बैंक में सरकारी कर्मचारी रहते हुए पीएनबी बैक शाखा खडखडी हरिद्वार से मेरे खाता सख्या 011421910101263 से षडयन्त्र के तहत धोखाधडी कर कुल 27360001रुपए निकाल लिये हैं । तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में मु 0अ0स0-173/2025 धारा-120बी 409,420,भादवि ,बनाम गौरव कुमार* पुत्र चरणजीत सिह निवासी म0न0 298 नई बस्ती भीमगोडा कोतवाली नगर हरिद्वार पँजीकृत किया गया ।
प्रकण की गम्भीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा दिये गये दिशा निर्देश* के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण मे व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु
थाना स्तर से टीमे गठित की गयी* एंव अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु शवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ईनाम घोषित किया गया।
नामजद अभियुक्त शातिर किस्म का हैं जो लगातार अपने ठिकाने बदल –बदल कर रह रहा था* गठित टीम द्वारा मुखबिरी एंव सुरागरसी व मोबाइल नम्बरो की सम्भावित लोकेशन के आधार पर *दिनाँक 11-05-26 को ( ईनामी ) अभियुक्तो गौरव कुमार उपरोक्त को नानकपुरम जनता रोड थाना जनकपुरी सहारनपुर उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया* अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-गौरव कुमार पुत्र चरणजीत सिह निवासी म0न0 298 नई बस्ती भीमगोडा कोतवाली नगर हरिद्वार हाल पता केयर आफ पप्पू नानकपुरम जनता रोड थाना जनकपुरी सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 40 वर्ष
2-मु0अ0स0 173/2025
3-धारा 409/420/120 बी भादवि
पुलिस टीम
1- श्री कुन्दन सिंह राणा- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार
2- व0उ0नि0 गोपाल दत्त भट्ट
3- उ0नि0 नवीन नेगी
4- अ0उ0नि0 दीपक ध्यानी
5- कानि0 93 शिवानन्द
6-कानि0 वसीम- एसओजी
7- कानि0 1353 नापु मुकेश उनियाल




