उत्तराखण्ड

उत्तराखंड का चर्चित जेनी प्रकरण फिर सुर्खियों में, हरक सिंह ने बताया कौन है बच्चे का पिता!

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में करीब 23 साल पुराने जेनी प्रकरण में सोमवार को एक नया मोड़ आ गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने मीडिया के सामने दावा किया कि जेनी के बेटे के पिता का नाम बबलू है। उन्होंने कहा कि दून अस्पताल के पुराने रिकॉर्ड में बच्चे के पिता के नाम के स्थान पर ‘बबलू’ दर्ज है।

हरक सिंह रावत के मुताबिक, बबलू मूल रूप से बरेली का रहने वाला बताया गया है। उन्होंने दावा किया कि देहरादून आने से पहले जेनी करीब तीन महीने तक उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रही थीं। हरक सिंह के अनुसार, बाद में वह युवक जेनी को दिल्ली बस अड्डे पर छोड़कर चला गया था।

दरअसल, सात नवंबर को उत्तरांचल प्रेस क्लब में जेनी ने हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म और यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसके बाद हरक सिंह का यह नया दावा सामने आया है, जिससे करीब 23 साल पुराना मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

जेनी अपने 23 वर्षीय बेटे के पिता के रूप में हरक सिंह रावत का नाम ले रही हैं और डीएनए जांच की मांग कर रही हैं। वहीं, हरक सिंह रावत पुराने अस्पताल रिकॉर्ड और सीबीआइ की डीएनए जांच का हवाला देते हुए उनके दावे को खारिज कर रहे हैं। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के बीच इस मामले में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button