उत्तराखण्डदेहरादून

ऑपरेशन सिंदूर वीर सैनिक सम्मान समारोह में वीर जवानों और समाजसेवियों का सम्मान

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आईआरडीटी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक, देहरादून में “ऑपरेशन सिंदूर वीर सैनिक सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश सेवा, मानवाधिकार और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वीर सैनिकों, समाजसेवियों और पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व न्यायमूर्ति उत्तराखंड हाईकोर्ट एवं मुख्य संरक्षक जस्टिस राजेश टंडन रहे, जबकि डॉ. गीता खन्ना अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर संदीप गुप्ता (डायरेक्टर, दून डिफेंस अकैडमी देहरादून), ब्रिगेडियर के. जी. बहल, डॉ. सोनिया आनंद रावत, संजय अग्रवाल, रवि पंवार, बी.पी. शर्मा (राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सूरजभान चौहान, डॉ. बी.डी. शर्मा, गुलिस्ता खानम, जी.एस. मिश्रा, इंजीनियर शाहिद, कृपाल सिंह नेगी, बृजेश नेगी, विश्वजीत कुमार सिंह, मो. फरीद, अशोक कुमार वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।

मुख्य अतिथि जस्टिस राजेश टंडन ने अपने संबोधन में कहा कि देश के वीर सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। डॉ. गीता खन्ना ने मानवाधिकार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पत्रकार अकील खान ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में मानवाधिकार, राष्ट्रसेवा और सामाजिक समरसता के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, पत्रकारों और समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button