उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, छात्र संघ प्रत्याशी समेत चार पर मुकदमा

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में छात्र संघ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी समेत चार लोगों पर आरोप लगे हैं। घटना मुखानी कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार रात छात्र संघ प्रत्याशी समेत चारों आरोपी किशोरी को मुखानी क्षेत्र स्थित एक होटल में लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि होटल में चारों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। किसी तरह किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

इसके बाद शुक्रवार को परिजन किशोरी को लेकर मुखानी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गौनी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से किशोरी की हालत गंभीर है।

गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button