उत्तराखण्डदेहरादूनपर्यटन संबंधी

दून-मसूरी मार्ग पर बनेगा दूसरा बैली ब्रिज, 20 दिन में जाम से मिलेगी राहत

देहरादून: देहरादून से मसूरी जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। दून-मसूरी मार्ग पर शिव मंदिर के पास पिछले वर्ष आपदा में ध्वस्त हुए पुल के स्थान पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दूसरे बैली ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। विभाग का दावा है कि अगले 20 दिनों के भीतर पुल तैयार कर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

पिछले साल सितंबर में भारी बारिश और आपदा के कारण यहां स्थित मुख्य पुल बह गया था। इसके बाद विभाग ने अस्थायी व्यवस्था के तहत एक बैली ब्रिज तैयार किया था। लेकिन वर्तमान में वाहनों का दबाव बढ़ने और आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए एक पुल पर्याप्त नहीं माना जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड ने 40 मीटर लंबे और छह मीटर चौड़े दूसरे बैली ब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया है।

दो पुल बनने के बाद दोनों दिशाओं में यातायात बिना रुके संचालित हो सकेगा, जिससे मसूरी मार्ग पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

स्थायी पुल निर्माण भी जारी

विभाग ने अस्थायी बैली ब्रिज के साथ-साथ स्थायी पुल के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार स्थायी पुल का निर्माण अगले चार महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। तब तक दोनों बैली ब्रिज ही यातायात का मुख्य सहारा बने रहेंगे।

चारधाम यात्रा और गर्मियों की छुट्टियों के दौरान मसूरी आने वाले पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जल्द खुलेगा यातायात के लिए

पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि जाम की समस्या को देखते हुए दूसरे बैली ब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। प्रयास है कि यात्रा सीजन के चरम पर पहुंचने से पहले पुल को आम जनता के लिए खोल दिया जाए और यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु किया जा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button