Crime Newsउत्तराखण्डदेहरादून

सिल्वर सिटी मॉल हत्याकांड: छह फरार आरोपियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित

देहरादून | देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में हुई विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में फरार चल रहे झारखंड के छह आरोपियों पर अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरुगेशन ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें विभिन्न राज्यों में दबिश दे रही हैं।

गौरतलब है कि 13 फरवरी को सिल्वर सिटी मॉल में जमशेदपुर के हिस्ट्रीशीटर रहे विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद डालनवाला थाने में हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने 19 फरवरी को जमशेदपुर से राजकुमार और 23 फरवरी को ग्रेटर नोएडा से अक्षत ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान इस हत्याकांड में छह अन्य बदमाशों की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद से ही पुलिस इनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपियों के लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय से सभी छह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट प्राप्त कर लिए गए हैं। साथ ही मुख्यालय को इनाम राशि बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके बाद एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया।

इन आरोपियों की तलाश

अंकित वर्मा, निवासी थाना रोड टंगरा टोली, लोहरदगा

आशुतोष कुमार सिंह, निवासी मकान नंबर 65, आरपी पटेल स्कूल रोड, जमशेदपुर

विशाल सिंह, निवासी गाढ़ाबासा, बागबेड़ा

आकाश कुमार प्रसाद, निवासी बजरंग टेकरी, बागबेड़ा

यशराज, निवासी गाढ़ाबासा, बागबेड़ा

जितेंद्र साहू, निवासी उलीडीह टैंक रोड

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इन आरोपियों के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या हेल्पलाइन पर सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button