Crime Newsउत्तराखण्डक्राइम

कलेक्ट्रेट परिसर में कार से अधिवक्ता का शव बरामद, सुसाइड नोट मिलने से हड़कंप

नैनीताल। शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब पार्किंग में खड़ी एक कार के भीतर अधिवक्ता का खून से सना शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान पूरन सिंह भाकुनी (लॉन्ग व्यू कंपाउंड निवासी) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, करीब 11:30 बजे कलेक्ट्रेट और जिला न्यायालय परिसर में रोजाना की तरह अधिवक्ता कामकाज में व्यस्त थे, तभी पार्किंग क्षेत्र में खड़ी कार के अंदर एक अधिवक्ता को लहूलुहान अवस्था में देखा गया। उनके हाथ में पिस्टल होने से मौके पर सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं और कर्मचारियों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। कुछ ही देर में पुलिस टीम भी पहुंच गई और इलाके को घेरकर जांच शुरू की गई।

पुलिस को वाहन के बोनट से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें अधिवक्ता ने किसी बीमारी से परेशान होने की बात लिखी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button