उत्तराखण्ड

देहरादून में भाजपा पार्षद के घर चोरी, परिवार को बेहोश कर कैश और ज्वेलरी लेकर घरेलू सहायक फरार

देहरादून। राजधानी देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में भाजपा पार्षद के घर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरी का आरोप घर में काम करने वाले घरेलू सहायक पर लगा है। पुलिस के अनुसार, सहायक ने कथित तौर पर खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को बेहोश किया और इसके बाद घर से नकदी और लाखों रुपये कीमत की ज्वेलरी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पार्षद अमिता सिंह की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बसंत विहार पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर की सुबह वार्ड संख्या 36 विजय पार्क की भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर यह घटना हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घरेलू सहायक ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाया था। परिवार के सदस्यों के बेहोश होने के बाद वह घर से नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद अमिता सिंह की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर से गायब नकदी और ज्वेलरी की कीमत का आकलन शुरू किया।

पुलिस घर में घटना के समय मौजूद लोगों और घरेलू सहायक की गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिनमें संदिग्ध गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है। फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पार्षद की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी घरेलू सहायक की तलाश के साथ ही घर से गायब नकदी और ज्वेलरी के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button