उत्तराखण्ड

चकराता में दर्दनाक हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; 5 घायल

देहरादून। चकराता में सहिया के पास लालपुल क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टाटा टियागो कार (DL9C 8092) अनियंत्रित होकर करीब 35 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांच घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में रोहन कुमार (23), निवासी नई दिल्ली, अभिषेक दुबे (26), निवासी रोहिणी दिल्ली, अभिषेक (26), निवासी नोएडा उत्तर प्रदेश, शिवानी सिंह (22) और प्रिन्स राज (22), दोनों निवासी वाराणसी उत्तर प्रदेश घायल हुए हैं। इनमें दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि तीन अन्य को सामान्य चोटें लगी हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button