उत्तराखण्डदेहरादून

अधिवक्ता हत्याकांड से गरमाया देहरादून, गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम

देहरादून। कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत शिमला रोड स्थित बुड्ढी गांव में देर रात एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।

 

जानकारी के अनुसार अधिवक्ता सोहेल अपने घर पर मौजूद थे। उसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। दूसरे कमरे में मौजूद उनके भाई ने गोली चलने की आवाज सुनकर बाहर आकर देखा तो सोहेल लहूलुहान अवस्था में फर्श पर पड़े थे। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहीं, हत्या से नाराज स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को शिमला बाईपास रोड पर रखकर जाम लगा दिया।

 

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Pramendra Dobhal भी मौके पर पहुंचे।

 

एसपी सिटी Pramod Kumar ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने अधिवक्ता सोहेल को गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

 

पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीमों का गठन कर दिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 

वहीं, सड़क जाम करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई भी की जा रही है। क्षेत्र में एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button