उत्तराखण्डपर्यटन संबंधी

लंबे वीकेंड पर मसूरी-ऋषिकेश में भारी भीड़ की आशंका, पुलिस ने जारी किया विशेष ट्रैफिक प्लान

मसूरी। शुक्रवार से रविवार तक पड़ रहे लंबे वीकेंड को देखते हुए मसूरी और ऋषिकेश में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। संभावित ट्रैफिक दबाव को ध्यान में रखते हुए देहरादून पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने अपील की है कि पर्यटक घर से निकलने से पहले जारी रूट प्लान जरूर देख लें। दून शहर में यातायात का दबाव कम करने के लिए जरूरत पड़ने पर प्लान-ए, प्लान-बी और प्लान-सी लागू किए जाएंगे।

मसूरी के लिए ट्रैफिक रूट

दिल्ली, सहारनपुर और रुड़की से आने वाले वाहन

आशारोड़ी होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर, कमला पैलेस, बल्लूपुर चौक, गढ़ी कैंट, अनारवाला और जोहड़ी गांव मार्ग से मसूरी जाएंगे।

हरिद्वार और ऋषिकेश से आने वाले वाहन (प्लान-ए)

जोगीवाला से रिंग रोड, लाडपुर, आईटी पार्क और साईं मंदिर तिराहे से मसूरी भेजे जाएंगे।

प्लान-बी (शहर में दबाव बढ़ने पर)

भानियावाला से थानो रोड, महाराणा प्रताप चौक, लाडपुर और आईटी पार्क होते हुए वाहनों को मसूरी भेजा जाएगा।

वापसी रूट

कुठाल गेट, ओल्ड राजपुर रोड, आईटी पार्क, तपोवन बाईपास, नालापानी और जोगीवाला होते हुए वाहन हरिद्वार, ऋषिकेश या आईएसबीटी की ओर जा सकेंगे।

मसूरी शहर में पार्किंग और व्यवस्था

सामान्य स्थिति में ट्रैफिक किंक्रेग से लाइब्रेरी और पिक्चर पैलेस की ओर जाएगा। पार्किंग 70 प्रतिशत भरते ही प्लान-बी लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद सभी पर्यटकों के वाहन किंक्रेग पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे और आगे की यात्रा लोकल टैक्सी से कराई जाएगी।

दून शहर के प्रमुख स्थानों पर डायवर्जन

पैसिफिक मॉल पर दबाव बढ़ने पर मसूरी डायवर्जन से दिलाराम जाने वाला ट्रैफिक इंदरबाबा मार्ग और कैनाल रोड होते हुए ग्रेट वैल्यू तिराहा से भेजा जाएगा।

सेन्ट्रियो मॉल पर दबाव बढ़ने पर एनेक्सी तिराहे से दिलाराम जाने वाला ट्रैफिक सीएसडी तिराहा होते हुए बिंदाल की ओर मोड़ा जाएगा।

ऋषिकेश के लिए ट्रैफिक प्लान

प्लान-ए:

यातायात सामान्य रहने पर सभी वाहन अपने निर्धारित रूट से संचालित होंगे।

प्लान-बी:

वाहनों को सप्तऋषि, नेपाली फार्म, भानियावाला, रानीपोखरी, नटराज चौक, ढालवाला, भद्रकाली और बाईपास रोड होते हुए तपोवन व शिवपुरी की ओर भेजा जाएगा।

प्लान-सी:

ट्रैफिक को रानीपोखरी से गुजराड़ा रोड, नरेंद्रनगर होते हुए भद्रकाली और फिर तपोवन-शिवपुरी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

हरिद्वार लौटने वाले वाहन:

शिवपुरी से ब्रह्मपुरी, गरुड़चट्टी, पशुलोक बैराज और चीला मार्ग से हरिद्वार भेजे जाएंगे।

देहरादून या ऋषिकेश शहर लौटने वाले वाहन:

शिवपुरी से तपोवन, भद्रकाली और नटराज चौक होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button