उत्तराखण्ड

Independence Day 2026: परेड ग्राउंड के आसपास रहेगा जीरो-जोन, जानें रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान

देहरादून: 80वें स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने यातायात और पार्किंग प्लान जारी कर दिया है। कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। सुरक्षा के मद्देनजर परेड ग्राउंड के आसपास का क्षेत्र जीरो-जोन रहेगा और सामान्य वाहनों, ठेलियों व रेहड़ियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

देहरादून पुलिस ने कार्यक्रम में आने वाले लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने और सड़क पर वाहन पार्क नहीं करने की अपील की है।

परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो-जोन

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर सभी वाहनों का आवागमन और प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल अधिकृत वीआईपी और पासधारक वाहनों को सीमित संख्या में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

वीआईपी और अधिकारी ईसी रोड, सर्वे चौक से रोजगार तिराहा और कन्वेंट तिराहा होते हुए मुख्य गेट नंबर-1 से प्रवेश करेंगे।

इन पार्किंग स्थलों पर खड़े होंगे वाहन

कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों, पुलिस, होमगार्ड, प्रेस और आम दर्शकों के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

रेंजर्स ग्राउंड: धर्मपुर, दर्शनलाल चौक और दून चौक की ओर से आने वाले वाहन।

मंगला देवी इंटर कॉलेज ग्राउंड: सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन।

दून क्लब, सर्वे चौक: प्रतिभागियों, पुलिस, होमगार्ड, प्रेस और दर्शकों के वाहन।

सेंट जोसेफ स्कूल, सुभाष रोड के पास: राजपुर रोड से आने वाले वाहनों के लिए वन-साइड पार्किंग।

लॉर्ड वेंकटेश वेडिंग प्वाइंट: राजपुर रोड से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था।

बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ कार्यक्रम में आने वाले लोगों से भी निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

यहां लगाए जाएंगे आउटर बैरियर

परेड ग्राउंड की यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए कई स्थानों पर आउटर बैरियर बनाए जाएंगे। इनमें शामिल हैं—

1. ईसी रोड सर्वे चौक

2. मनोज क्लिनिक

3. बुद्धा चौक

4. दर्शनलाल चौक

5. ओरिएंट चौक

6. पैसिफिक तिराहा

इनर बैरियर से सामान्य वाहनों की एंट्री बंद

इनर बैरियर के तौर पर रोजगार तिराहा, कनक चौक, डूंगा हाउस, लैंसडाउन चौक और कन्वेंट तिराहा पर व्यवस्था रहेगी।

इन स्थानों से पासधारकों और वीवीआईपी वाहनों को छोड़कर किसी भी सामान्य वाहन को परेड ग्राउंड की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।

विक्रमों के रूट में भी बदलाव

रूट नंबर-02 (रायपुर): सभी विक्रम सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाएंगे।

रूट नंबर-03 (धर्मपुर): विक्रम तहसील चौक से दून चौक और एमकेपी चौक की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

रूट नंबर-05 (आईएसबीटी) और रूट नंबर-08 (कांवली): विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।

प्रेमनगर रूट: विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जाएंगे।

राजपुर रूट: विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहा, बैनी बाजार होते हुए राजपुर रोड की ओर भेजे जाएंगे।

सिटी बसों के लिए भी डायवर्जन

आईएसबीटी से राजपुर रोड: सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड की ओर जाएंगी।

रिस्पना से आने वाली बसें: तहसील चौक से वापस दून चौक, एमकेपी चौक और आराघर की ओर भेजी जाएंगी।

रायपुर रोड से आने वाली बसें: सहस्रधारा क्रॉसिंग से सहस्रधारा रोड, आईटी पार्क, राजपुर रोड और घंटाघर होते हुए संचालित होंगी।

दून पुलिस की अपील

देहरादून पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की है। पुलिस ने सड़क पर वाहन पार्क नहीं करने और निर्धारित डायवर्जन रूट का पालन करने को कहा है।

पुलिस ने लोगों से संभव हो तो दुपहिया वाहनों का प्रयोग करने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है, ताकि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button