उत्तराखण्ड

मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान जारी, तीन जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 नवंबर के लिए प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। प्रदेश के मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार को तीन पर्वतीय जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। विभाग ने 12 नवंबर के लिए किसी भी जिले में मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की है।

देहरादून में 28 डिग्री तक रहेगा तापमान

राजधानी देहरादून में सुबह के समय आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। दोपहर और शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button