उत्तराखण्डउधम सिंह नगर

ऊधमसिंह नगर में अवैध खनन पर कार्रवाई, चौकी प्रभारी समेत 8 लाइन हाजिर

रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में अवैध खनन को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने शक्तिफार्म चौकी के पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार शक्तिफार्म क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इस संबंध में मीडिया में खबरें प्रकाशित होने के बाद एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए।

जांच में सामने आई लापरवाही

जांच के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए और ड्यूटी के प्रति लापरवाही सामने आई। इसके बाद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र भट्ट सहित कुल आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।

सख्त संदेश

इस कार्रवाई के जरिए एसएसपी ने साफ कर दिया है कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी क्षेत्र में खनन को लेकर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button