उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ में कार खाई में गिरी, सेना के जवान समेत तीन युवकों की मौत

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में सेना के एक जवान समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, रविवार को कुछ युवक इनोवा कार से मदकोट होते हुए मुनस्यारी जा रहे थे। इसी दौरान बंगापानी से करीब एक किलोमीटर पहले एन बैंड के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर दो युवक मृत पाए गए। मृतकों की पहचान लक्ष्मण सिंह नेगी, पुत्र राम सिंह नेगी, मूल निवासी धूरातोली मुनस्यारी और हाल निवासी जीआईसी पिथौरागढ़ तथा अंकित पांडे (27) पुत्र बसंत पांडे निवासी दौला, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।

वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल आयुष पंत, पुत्र नरेंद्र पंत और देवेश पंत, दोनों निवासी पिथौरागढ़ को पहले निजी वाहनों से और बाद में 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पिथौरागढ़ भेजा गया। लेकिन रास्ते में अस्कोट के पास आयुष पंत ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक लक्ष्मण सिंह नेगी भारतीय सेना की एएमसी में तैनात था। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button