आज से महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए दाम

देहरादून। 1 मई 2026 से उत्तराखंड में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जहां 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी की गई है, वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
राजधानी देहरादून में कमर्शियल (19 किलोग्राम) एलपीजी सिलेंडर का रेट बढ़कर लगभग ₹3,124 तक पहुंच गया है। वहीं घरेलू सिलेंडर ₹932 में उपलब्ध है, जो पिछले महीने की कीमत के बराबर है।
अन्य शहरों में घरेलू सिलेंडर के दाम
अल्मोड़ा और बागेश्वर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹950.50 तय की गई है।
उधम सिंह नगर में 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर ₹942.00 में मिल रहा है।
कमर्शियल सिलेंडर में भारी बढ़ोतरी
उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें लगभग ₹993 तक की वृद्धि दर्ज की गई है।
बढ़ोतरी के कारण और असर
विशेषज्ञों के अनुसार यह मूल्य वृद्धि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण हुई है। कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और चाय की टपरियों की लागत बढ़ेगी। इसका सीधा असर खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ सकता है।
फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं को राहत है क्योंकि रसोई गैस के दाम स्थिर रखे गए हैं, लेकिन व्यवसायिक उपयोगकर्ताओं पर इसका आर्थिक दबाव बढ़ना तय माना जा रहा है।



