उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत कई जिलों में तेज बारिश, और तूफान की चेतावनी

मौसम अपडेट:उत्तराखंड में मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के कई जिलों में खराब मौसम को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन, बारिश, बिजली चमकने, ओलावृष्टि और करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा अन्य जिलों के कुछ क्षेत्रों में भी तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों तथा बिजली कड़कने के समय सुरक्षित स्थान पर रहें। प्रशासन को भी संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button