उत्तराखण्ड

जोशीमठ में फिर क्यों हिल रही है धरती? आधे घंटे में दो बार आया भूकंप

चमोली: हिमालयी राज्य उत्तराखंड की धरती आज दो बार भूकंप के झटकों से हिल गई। चमोली जिले में सुबह-सुबह आए भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार पहला भूकंप आज सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता 4.1 मैग्नीट्यूड मापी गई। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी और इसका केंद्र जोशीमठ से 19 किलोमीटर दक्षिण में बताया गया है।

अभी लोग पहले झटके से संभले भी नहीं थे कि ठीक आधे घंटे बाद सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर फिर से भूकंप आ गया। इस बार तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड रही।

 

पहला झटका इतना तेज था कि घरों में रखा सामान हिल गया। डरे-सहमे लोग अपने बच्चों को लेकर सड़कों पर आ गए। कई जगहों पर लोग एक-दूसरे को फोन करके हाल-चाल पूछते नजर आए।

 

हालांकि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन जोशीमठ जैसे संवेदनशील क्षेत्र में दो-दो झटकों से लोग डरे हुए हैं।

 

प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और घबराने की  जरूरत नहीं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button