उत्तराखण्ड

हरीश रावत का ऐलान! खानपुर-लक्सर से चुनाव लड़ने को तैयार, बोले- नेतृत्व चाहेगा तो जरूर उतरूंगा मैदान में

हरदा का चुनावी ऐलान! खानपुर-लक्सर से चुनाव लड़ने को तैयार, बोले- नेतृत्व चाहेगा तो जरूर उतरूंगा मैदान में !!

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने एक बार फिर अपनी चुनावी मंशा जाहिर कर दी है। हरदा ने खानपुर और लक्सर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जताकर प्रदेश की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने साफ कहा कि यदि कांग्रेस नेतृत्व चाहेगा तो वह चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।

खानपुर-लक्सर की जनता चाहती है प्रतिनिधित्व

हरीश रावत का कहना है कि खानपुर और लक्सर क्षेत्र की जनता चाहती है कि वह उनका प्रतिनिधित्व करें। जनता की इस भावना को उन्होंने अपनी चुनावी इच्छा का आधार बताया। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव लड़ने का अंतिम निर्णय कांग्रेस पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को ही लेना है।

2027 से पहले हरदा ने बढ़ाई सियासी हलचल

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे समय में हरीश रावत की खानपुर-लक्सर से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करना कांग्रेस की चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

अब सवाल यह है कि क्या कांग्रेस नेतृत्व हरदा को खानपुर या लक्सर से चुनावी मैदान में उतारेगा? क्या पूर्व मुख्यमंत्री एक बार फिर विधानसभा चुनाव लड़ते नजर आएंगे? फिलहाल सबकी निगाहें कांग्रेस नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं।

हरदा के इस बयान ने उत्तराखंड कांग्रेस में नई सियासी चर्चा जरूर छेड़ दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button