विधानसभा सत्र के दौरान देहरादून का ट्रैफिक प्लान जारी, जानिए पूरा डाइवर्जन प्लान

देहरादून: 28 अप्रैल 2025 से प्रस्तावित विधानसभा सत्र के मद्देनजर देहरादून शहर में सत्र समाप्ति तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। धरना-प्रदर्शन और कानून व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कई बैरियर प्वाइंट और डायवर्जन तय किए हैं।
निर्धारित बैरियर प्वाइंट
प्रगति विहार बैरियर
शास्त्रीनगर बैरियर
बाईपास बैरियर
डिफेंस कॉलोनी बैरियर
विधानसभा तिराहा बैरियर
भारी वाहनों के लिए व्यवस्था
सभी भारी वाहनों को कारगी चौक और डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
रिस्पना क्षेत्र में दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को लालतप्पड़, हर्रावाला और नयागांव में आंशिक रूप से रोका जाएगा।
अन्य प्रमुख डायवर्जन
देहरादून से हरिद्वार/ऋषिकेश/टिहरी/चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी/फव्वारा चौक से पुलिया नंबर 06 की ओर डायवर्ट होंगे।
धर्मपुर चौक से आईएसबीटी जाने वाला ट्रैफिक माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से भेजा जाएगा।
मोहकमपुर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला–रिंग रोड–लाडपुर–सहस्त्रधारा क्रॉसिंग–आईटी पार्क मार्ग से मसूरी जाएंगे।
मोहकमपुर से शहर की ओर आने वाले वाहन विधानसभा तिराहा–रिस्पना–पुरानी बाईपास चौकी होते हुए धर्मपुर–ईसी रोड की ओर भेजे जाएंगे।
जुलूस और बस संचालन
अनुमति प्राप्त जुलूस केवल हिम पैलेस होटल से शुरू होंगे और उनके वाहन रेसकोर्स गुरु नानक ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे।
जुलूस के प्रगति विहार बैरियर की ओर बढ़ने पर रिस्पना से शहर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जाएगा।
यातायात दबाव की स्थिति में डोईवाला से देहरादून आने वाली सिटी बसों को कैलाश अस्पताल से यू-टर्न लेकर वापस डोईवाला की ओर भेजा जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।




