उत्तराखण्ड

मसूरी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

मसूरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Naveen सोमवार को अचानक मसूरी पहुंचे। उनका यह दौरा पूरी तरह गोपनीय रहा। बताया जा रहा है कि भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को भी उनके इस कार्यक्रम की पूर्व जानकारी नहीं थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के अचानक मसूरी पहुंचने से राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

 

मसूरी पहुंचने के बाद नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और मसूरी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें क्षेत्र की संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों की जानकारी भी दी।

 

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर संगठन की जमीनी स्थिति और जनता के बीच पार्टी की स्वीकार्यता को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

 

बैठक में मौजूद नेताओं ने बताया कि कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक Ganesh Joshi के नेतृत्व में क्षेत्र में सड़क, पेयजल, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं, जिनकी जनता के बीच सकारात्मक चर्चा है।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विकास कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों की सराहना की। वहीं कार्यकर्ताओं ने उनसे वर्ष 2027 में फिर मसूरी आने का आग्रह किया। नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक दौरा बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button