उत्तराखण्डशिक्षा

दो लाख छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज घोषित, गीतिका-सुशीला बनी टॉपर

देहरादून। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के दो लाख से अधिक परीक्षार्थियों का इंतजार शनिवार को खत्म हो गया। सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने परीक्षा परिणाम घोषित किए।

हाईस्कूल में अक्षिता ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर की गीतिका पंत और भंगाराम अमर इंटर कॉलेज, भुरापानी ऊधमसिंह नगर की सुशीला मेहदीरत्ता ने 98.0 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया।

इस वर्ष कुल 2,15,262 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें हाईस्कूल के 1,12,276 और इंटरमीडिएट के 1,02,986 विद्यार्थी शामिल रहे। परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित हुईं, जबकि 27 मार्च से 10 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा किया गया।

परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in⁠� पर देख सकते हैं।

बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परिणाम से संबंधित जानकारी, स्क्रूटनी और अन्य प्रश्नों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी (6396178537), शोध अधिकारी शैलेंद्र जोशी (7055513072) और प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत (7830403040) से संपर्क किया जा सकता है।

साथ ही वर्ष 2025 की सुधार परीक्षा द्वितीय के परिणाम भी जारी किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button