उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की महिलाओं के लिए खुशखबरी, करवा चौथ पर रहेगा अवकाश

देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने सौगात दी है। धामी सरकार ने 29 अक्टूबर 2026, बृहस्पतिवार को करवाचौथ के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सचिवालय प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

आदेश के अनुसार, उत्तराखंड राज्य के अधीन शासकीय और अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को करवाचौथ के अवसर पर 29 अक्टूबर को अवकाश दिया जाएगा। सभी संबंधित कार्यालयों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार के इस फैसले से करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिला कर्मचारियों को त्योहार की तैयारियों और पूजा-अर्चना के लिए समय मिल सकेगा। आदेश जारी होने के बाद महिला कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

पिछले साल भी घोषित हुआ था अवकाश

धामी सरकार ने पिछले वर्ष भी करवाचौथ पर महिला कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किया था। इस बार भी महिला कर्मचारियों को सरकार के आदेश का इंतजार था। अब शासन की ओर से छुट्टी का आदेश जारी होने के बाद उन्हें राहत मिली है।

करवाचौथ पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं। महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखकर शाम को विधि-विधान से पूजा करती हैं। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं। त्योहार को लेकर बाजारों में भी खरीदारी की रौनक देखने को मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button