उत्तराखण्ड

मसूरी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, पांच लोग घायल; एक की हालत गंभीर

मसूरी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, पांच लोग घायल; एक की हालत गंभीर

मसूरी: देहरादून-मसूरी मार्ग पर मसूरी झील से पहले कब्रिस्तान के मुख्य गेट के पास बुधवार को एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो कार संख्या UP 14 GH 0248 तेज गति में थी। कब्रिस्तान के मुख्य गेट के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने खाई में उतरकर सभी घायलों को सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें उप जिला चिकित्सालय मसूरी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया।

मसूरी पुलिस के अनुसार, कार सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वे मसूरी घूमने के बाद देहरादून की ओर वापस जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

हादसे में घायल लोगों की पहचान चिराग त्यागी पुत्र शिवकुमार त्यागी (21), निवासी मडौला, गाजियाबाद; अभिषेक त्यागी पुत्र वौदराज त्यागी (22), निवासी रुहाणा, मुजफ्फरनगर; यश पुत्र अमित त्यागी (20), निवासी मडौला, गाजियाबाद; हनी त्यागी पुत्र संजीव त्यागी (21), निवासी मडौला, गाजियाबाद और उज्जवल त्यागी पुत्र श्रीओम त्यागी (20), निवासी मडौला, गाजियाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button