उत्तराखण्ड

कालाढूंगी हादसा: मवेशियों के लिए घास लेने गई थीं कमला-पुष्पा, तेज रफ्तार कार ने छीनी जिंदगी

नैनीताल रामनगर: कालाढूंगी थाना अंतर्गत बैलपड़ाव में कार ने खेत से घास लाने जा रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है।

सोमवार को कालाढूंगी के बैलपड़ाव पत्तापानी निवासी कमला देवी (55) पत्नी शिवराज सिंह और पुष्पा देवी (55) पत्नी केवलानंद भट्ट रोजाना की तरह मवेशियों के लिए घास लेने जा रही थी। इस दौरान हल्द्वानी की ओर से आ रही स्विफ्ट ने गैबुआ के पास एक होटल के समीप दोनों महिलाओं को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद कार दूसरी साइड की ओर जाकर रुक गई। टक्कर लगने से दोनों महिलाएं सड़क किनारे खेत में गिर पड़ीं।.

बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं सुबह घास लेने के लिए जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. दोनों महिलाओं को रामनगर के रामदत्त सयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए.

हादसे के बाद कार चालक वाहन संख्या UK19B8791 को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है. मृतक महिलाओं की पहचान कमला देवी 55 वर्ष पत्नी शिवराज सिंह निवासी पत्तापनी बैलपड़ाव और पुष्पा देवी 55 वर्ष पत्नी केवलानंद भट्ट निवासी पत्तापनी बैलपड़ाव के रूप में हुई है.

 

परिजनों के अनुसार कमला देवी के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है, जबकि पुष्पा देवी की चार बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है. इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश जारी है. यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है.

प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय दयाल सिंह पन्नू जो स्वयं बैलपड़ाव के निवासी हैं, उन्होंने बताया कि उनके अनुसार कार गलत दिशा से आ रही थी, जिसने सीधे महिलाओं को टक्कर मारी दी. उन्होंने कहा कि हादसा बेहद दर्दनाक था और दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर हर्ष ने बताया कि दोनों महिलाएं ब्रॉडेडड हालत में यहां पर लाई गई थी. वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button