नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड में निकली 196 पदों पर वैकेंसी

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नर्सिंग अधिकारी के 196 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस संबंध में उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी है।

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
196 पदों पर होगी भर्ती
जारी विज्ञप्ति के अनुसार नर्सिंग अधिकारी (समूह ‘ग’) के कुल 196 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
सामान्य वर्ग – 153 पद
अनुसूचित जाति (SC) – 21 पद
अनुसूचित जनजाति (ST) – 4 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 11 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 7 पद
महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अलग पद
भर्ती में डिप्लोमा और डिग्रीधारक अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं।
डिप्लोमा धारक महिला – 126 पद
डिग्रीधारक महिला – 31 पद
डिप्लोमा धारक पुरुष – 31 पद
डिग्रीधारक पुरुष – 8 पद
आयु सीमा और वेतनमान
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई 2025 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए।
चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-7 के तहत 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य एवं ओबीसी वर्ग – 300 रुपये
ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी एवं दिव्यांग अभ्यर्थी – 150 रुपये
संशोधन का भी मिलेगा मौका
ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद यदि अभ्यर्थियों को किसी जानकारी में संशोधन करना हो तो उन्हें 4 जुलाई से 7 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे तक) संशोधन का अवसर दिया जाएगा।
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले भर्ती विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ने और निर्धारित योग्यता एवं शर्तों की जांच करने की अपील की है।




