उत्तराखण्ड

इंटरसेप्टर वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो संविदा कर्मचारी घायल, पुलिस जांच में जुटी

चमोली: सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंती बाजार के पास बुधवार को यातायात विभाग के इंटरसेप्टर वाहन ने स्कूटी सवार विद्युत विभाग के दो संविदा कर्मचारियों को टक्कर मार दी। हादसे में अनिल रावत और लक्ष्मण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। अनिल रावत के सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि लक्ष्मण सिंह का पैर फ्रैक्चर बताया जा रहा है। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, यातायात विभाग का इंटरसेप्टर वाहन थराली से कर्णप्रयाग की ओर जा रहा था। पंती बाजार के पास अचानक वाहन बेकाबू होकर रॉन्ग साइड में चला गया। इसी दौरान नारायणबगड़ से पंती की ओर जा रहे स्कूटी सवार अनिल रावत और लक्ष्मण सिंह वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ पहुंचाया। अनिल रावत के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं, लक्ष्मण सिंह के पैर में फ्रैक्चर हुआ है।

बताया गया कि दोनों घायल विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में इंटरसेप्टर वाहन चालक ने बताया कि उसे वाहन चलाते समय नींद की झपकी आ गई थी, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा में चला गया और स्कूटी सवारों को टक्कर लग गई।

हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button