उत्तराखण्ड

देहरादून में दिल दहला देने वाला हादसा, बारिश के तेज बहाव में बहीं दो मासूम बहनें, दोनों की मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र की नई बस्ती में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में दो सगी मासूम बहनों की बरसाती नाले में बहने से मौत हो गई। मूसलाधार बारिश के दौरान खेलते समय दोनों बच्चियां तेज बहाव की चपेट में आ गईं और नाले के ऊपर बने रैंप के नीचे फंस गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

 

छोटी बहन को बचाने गई बड़ी बहन भी बहाव में बही

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बच्चियां मंदिर के पास बारिश के दौरान खेल रही थीं। इसी दौरान छोटी बहन सोनाक्षी खेलते-खेलते खुली नाली के पास पहुंच गई और तेज बहाव में बहने लगी। बहन को बचाने के प्रयास में बड़ी बहन लक्ष्मी भी नाली में उतर गई, लेकिन पानी का तेज बहाव उसे भी अपने साथ बहा ले गया।

 

तीखी ढलान और तेज बहाव बना हादसे की वजह

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस नाली में हादसा हुआ वहां काफी तीखी ढलान है। लगातार हो रही बारिश के कारण पानी का बहाव बेहद तेज था। नाली के किनारों पर फिसलन होने से दोनों बच्चियां खुद को संभाल नहीं सकीं और बहते हुए नाले के ऊपर बने रैंप के नीचे पहुंच गईं।

 

रैंप के नीचे पाइप में फंसी मिलीं दोनों बच्चियां

 

बहाव के साथ दोनों बहनें रैंप के नीचे बनी पाइपनुमा संरचना में फंस गईं। पानी का स्तर कम होने के बाद स्थानीय लोगों ने तलाश शुरू की और रैंप के नीचे दोनों बच्चियों को बाहर निकाला। मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी।

 

पूरे इलाके में शोक की लहर

 

इस दर्दनाक घटना के बाद नई बस्ती क्षेत्र में शोक का माहौल है। कुछ देर पहले तक बारिश में खेल रही दोनों मासूम बहनों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए बरसाती नालों और खुली नालियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button