देहरादून के कई थानों और चौकियों में बदले अधिकारी, 28 पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी

देहरादून। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने 22 उप निरीक्षकों (दरोगा) और छह अपर उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी के आदेश के अनुसार, विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में चौकी प्रभारियों के साथ थानों में तैनात उप निरीक्षकों और पुलिस लाइन में मौजूद अधिकारियों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं।
इन 22 उप निरीक्षकों के हुए तबादले
– विवेक भंडारी को आशारोड़ी चौकी, क्लेमेनटाउन से वरिष्ठ उप निरीक्षक, सहसपुर भेजा गया।
– संदीप पंवार को साहिया चौकी, कालसी से वरिष्ठ उप निरीक्षक, सेलाकुई भेजा गया।
– अरविंद पंवार को कुठाल गेट चौकी, राजपुर से आशारोड़ी चौकी प्रभारी बनाया गया।
– अश्वनी बलोनी को आराघर चौकी से त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी, ऋषिकेश भेजा गया।
– विनेश कुमार को त्रिवेणी घाट चौकी से आराघर चौकी प्रभारी बनाया गया।
– रविंद्र नेगी को एसएसपी कैंप कार्यालय से हर्रावाला चौकी प्रभारी बनाया गया।
– दलिंद्र सिंह को नेहरू कॉलोनी थाने से कुठाल गेट चौकी प्रभारी बनाया गया।
– विकसित पंवार को ऋषिकेश थाने से मयूर विहार चौकी प्रभारी, रायपुर भेजा गया।
– सुमित चौधरी को श्यामपुर चौकी, ऋषिकेश से लालतप्पड़ चौकी प्रभारी, डोईवाला भेजा गया।
– कवीन्द्र राणा को डोईवाला थाने से श्यामपुर चौकी प्रभारी बनाया गया।
– हेमा बिष्ट को कालसी थाने से साहिया चौकी प्रभारी बनाया गया।
– प्रवीण कुमार पुंडीर को पटेलनगर थाने से बालावाला चौकी प्रभारी, रायपुर भेजा गया।
– आदित्य सैनी को लालतप्पड़ चौकी, डोईवाला से ऋषिकेश थाने भेजा गया।
– दीपक गैरोला को हर्रावाला चौकी से पटेलनगर थाने भेजा गया।
– राज नारायण को डोईवाला थाने से मसूरी थाने भेजा गया।
– शाहिल वरिष्ठ को बालावाला चौकी, रायपुर से ऋषिकेश थाने भेजा गया।
– नीरज त्यागी को सहसपुर थाने से नेहरू कॉलोनी थाने भेजा गया।
– कुलवंत सिंह को पुलिस लाइन से एसआईएस शाखा भेजा गया।
– देवेश को पुलिस लाइन से डोईवाला थाने भेजा गया।
– लक्ष्मी प्रसाद को नेहरू कॉलोनी थाने से सहसपुर थाने भेजा गया।
– मनोज कुमार को डोईवाला थाने से रायवाला थाने भेजा गया।
– सुशील बलूनी को रायपुर थाने से पटेलनगर थाने भेजा गया।
छह अपर उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले
– सुनील रावत को रायपुर थाने से नेहरू कॉलोनी थाने भेजा गया।
– दिनेश चंद्र को रानीपोखरी थाने से रायपुर थाने भेजा गया।
– शैलेंद्र कंडवाल को क्लेमेनटाउन थाने से नगर कोतवाली भेजा गया।
– बिजेंद्र ठाकुर को चकराता थाने से विकासनगर थाने भेजा गया।
– जसपाल गुसाईं को सहसपुर थाने से ऋषिकेश थाने भेजा गया।
– सोमवीर सिंह को रायपुर थाने से कैंट थाने भेजा गया।
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नई तैनाती पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।




