उत्तराखण्ड

कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में बढ़ी सियासी हलचल

उत्तराखंड राजनीति अपडेट: उत्तराखंड की राजनीति में शनिवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई प्रभावशाली नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। इस समूह में गौरव गोयल, अनुज गुप्ता, नारायण पाल, भीमलाल आर्या और लखन सिंह शामिल हैं। राजनीतिक विश्लेषक इसे 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ताकत बढ़ाने की रणनीति के रूप में देख रहे हैं।

राजकुमार ठुकराल की राजनीतिक पृष्ठभूमि

राजकुमार ठुकराल रुद्रपुर से भाजपा के पूर्व विधायक रह चुके हैं और पहले पार्टी के मजबूत चेहरों में गिने जाते थे। 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव उन्होंने बीजेपी की टिकट पर लड़े। 2022 में उन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा, जिसके बाद उन्हें बीजेपी से बाहर कर दिया गया। ठुकराल रुद्रपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष भी रह चुके हैं और इस इलाके में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

अन्य नेताओं का अनुभव और प्रभाव

गौरव गोयल: रुड़की के पूर्व मेयर, हरिद्वार जिले में मजबूत पकड़।

नारायण पाल: सितारगंज से दो बार बहुजन समाज पार्टी के विधायक (2007 और 2012)। 2022 में बीएसपी से चुनाव लड़े, लेकिन तीसरे स्थान पर रहे।

भीमलाल आर्या: घंसाली से 2012-2017 तक भाजपा विधायक, 2016 के बाद से कांग्रेस को सहयोग।

लखन सिंह: भीमताल से ब्लॉक प्रमुख और जिला परिषद सदस्य।

अनुज गुप्ता: मसूरी से नगर पालिका चेयरमैन।

विश्लेषकों का मानना है कि इन बड़े नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी की ग्रामीण और शहरी दोनों विधानसभा सीटों पर पकड़ मजबूत हो सकती है। आगामी चुनावों की तैयारी में यह कदम पार्टी के लिए रणनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button