Crime Newsउत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

देहरादून में ‘नींबू-मिर्च गैंग’ का पर्दाफाश, टोटके के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

देहरादून : राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक शातिर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है, जो ‘नींबू-मिर्च’ और टोटके के नाम पर घरों की रेकी कर वारदातों को अंजाम देता था। डोईवाला पुलिस ने इस गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी चोरी की घटना का खुलासा किया है।

 475 CCTV कैमरों से खुला राज

नकरौंदा क्षेत्र में हुई सोने-चांदी के जेवरों की चोरी के बाद पुलिस ने जांच तेज की। एसएसपी के निर्देश पर टीम ने इलाके के करीब 475 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। गहन जांच के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

 टोटके के बहाने करते थे रेकी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नींबू-मिर्च और टोटके बेचने के बहाने कॉलोनियों में घूमते थे। इस दौरान वे बंद घरों और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति पर नजर रखते थे।

गैंग भीड़भाड़ वाले समय को चोरी के लिए चुनता था, ताकि शक कम हो और आसानी से फरार हो सकें।

सपेरा बस्ती से जुड़े आरोपी

गिरफ्तार आरोपी सपेरा जनजाति से जुड़े बताए जा रहे हैं और हरिद्वार के घिस्सुपुरा क्षेत्र के निवासी हैं।

ये आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बिंडलास रेजीडेंसी के पास से तीनों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया:

कुनाल (19 वर्ष)

अलकित (22 वर्ष)

नितिन (21 वर्ष)

तीनों आरोपियों ने रानीपोखरी क्षेत्र में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने दून वासियों से अपील की है कि अनजान फेरीवालों या संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button