उत्तराखण्ड

चौबट्टाखाल के भतकोट गांव में गुलदार का आतंक, चार साल की बच्ची को बनाया निवाला

चौबट्टाखाल : चौबट्टाखाल क्षेत्र की ग्राम सभा तिमली स्थित भतकोट गांव में गुलदार ने चार वर्ष की बच्ची को अपना शिकार बना लिया। बच्ची का शव घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में बुरी हालत में बरामद हुआ। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब नौ बजे की है। ग्राम भतकोट निवासी हरेंद्र की चार साल की बेटी दृष्टि खाना खाने के बाद घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उसे जबड़े में दबोच लिया।

गुलदार बच्ची को आंगन से खींचकर नीचे खेतों की ओर ले गया। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में दृष्टि का शव बरामद हुआ।

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button