उत्तराखण्डदेहरादून

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पार्किंग शुल्क में बड़ी कटौती, कमर्शियल वाहनों को राहत

देहरादून। जौलीग्रांट एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों और उनके परिजनों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने एयरपोर्ट पर नए वाहन पार्किंग शुल्क तय करते हुए टेंडर जारी कर दिए हैं। नई दरें जल्द लागू होने जा रही हैं, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को सीधी राहत मिलेगी।

सबसे बड़ा बदलाव कमर्शियल वाहनों के शुल्क में किया गया है। पहले लेन पिकअप पर 345 रुपये तक का शुल्क लिया जाता था, जिसे अब घटाकर 80 रुपये कर दिया गया है।

पार्किंग शुल्क में बड़ा बदलाव

नई प्रस्तावित दरों के अनुसार:

दोपहिया वाहन

0–30 मिनट: 15 रुपये

30–60 मिनट: 20 रुपये

60–120 मिनट: 30 रुपये

निजी कारें

40, 60 और 80 रुपये (समयावधि के अनुसार)

एएआई कॉमर्शियल कारें

40, 30 और 55 रुपये

नॉन-एएआई कॉमर्शियल कारें

तीनों समयावधि में 80-80-80 रुपये

टेम्पो ट्रैवलर/मिनी बस

180, 120 और 240 रुपये

बस/ट्रक

300, 200 और 400 रुपये

कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत

नॉन-एएआई लाइसेंस प्राप्त कमर्शियल वाहनों के लिए शुल्क में की गई कटौती से टैक्सी और अन्य वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। इससे एयरपोर्ट आने-जाने की लागत में कमी आएगी।

एंट्री होगी आसान, जाम से राहत

एयरपोर्ट निदेशक भूपेश नेगी के अनुसार अब एयरपोर्ट में प्रवेश के लिए एंट्री टोकन लेने की जरूरत नहीं होगी। टोल बूथ को पार्किंग क्षेत्र के बाहर शिफ्ट किया जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और जाम की समस्या कम होगी।

हाईटेक होगा एयरपोर्ट

सुरक्षा और पारदर्शिता को मजबूत करने के लिए एयरपोर्ट पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) सिस्टम लगाया जाएगा। इस तकनीक से वाहनों की नंबर प्लेट स्वतः स्कैन होगी, जिससे एंट्री और एग्जिट प्रक्रिया तेज और व्यवस्थित बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button