उत्तराखण्ड

SIR कार्यक्रम में अधूरी तैयारी पर भड़के डीएम आशीष चौहान, अधिकारियों को लगाई फटकार

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए जिला स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में देहरादून के आईटी पार्क के पास आयोजित एक कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशीष चौहान अधिकारियों की अधूरी तैयारियों पर नाराज हो गए।

 

जानकारी के अनुसार, SIR अभियान के तहत जनजागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाना था। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशीष चौहान निर्धारित समय पर पहुंचे, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां अधूरी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की।

 

डीएम आशीष चौहान ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में केवल औपचारिकता निभाने के लिए कार्यक्रम आयोजित न किए जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम पूरी तैयारी और जनसहभागिता के साथ आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि अभियान का उद्देश्य लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी संदेश दिया कि सरकारी योजनाओं और जागरूकता अभियानों को गंभीरता से लिया जाए और उनमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

 

बता दें कि उत्तराखंड में SIR अभियान के तहत मतदाता सूची से फर्जी, डुप्लीकेट और मृत मतदाताओं के नाम हटाकर सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने का कार्य किया जा रहा है। अभियान के लिए प्रदेशभर में जनजागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button