उत्तराखण्डताजा ख़बरदेश-विदेश

उत्तराखंड में बनेगा एक और एयरपोर्ट, धामी सरकार ने दी 800 एकड़ जमीन; PM मोदी करेंगे शिलान्यास,

उत्तराखंड में बनेगा एक और एयरपोर्ट, धामी सरकार ने दी 800 एकड़ जमीन; PM मोदी करेंगे शिलान्यास,

उत्तराखंड के लोगों के लिए खुशखबरी है। यहां एक और एयरपोर्ट का निर्माण शुरू होने जा रहा है। प्रदेश के पंतनगर में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनेगा जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।

उत्तराखंड के लोगों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में एक और एयरपोर्ट का निर्माण शुरू होने जा रहा है। प्रदेश के पंतनगर में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनेगा जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। शनिवार को हल्दूचौड़ स्थित गंगापुर कबड़वाल में गोशाला के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बात कही। मुख्यमंत्री नैनीताल जिले के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार ने पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट के लिए 800 एकड़ जमीन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के बन जाने से देश-दुनिया के लिए हवाई यात्रा सेवाएं लोगों को अपने क्षेत्र से ही मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर जिले में किच्छा के पास खुरपिया फार्म में स्मार्ट सिटी और इंड्रस्ट्रियल एरिया विकसित किया जाएगा, इससे पूरे क्षेत्र का विकास होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button