उत्तराखण्ड

दिवाली से पहले धामी सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 63%

देहरादून। दिवाली के मौके पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर दूसरा बड़ा तोहफा मिला है। दिवाली बोनस के बाद राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में भी तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को डीए वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस फैसले के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। बढ़ी हुई दरें एक जुलाई 2026 से लागू होंगी।

सरकार के इस फैसले का लाभ राज्य सरकार के कार्मिकों के साथ ही स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के पात्र कर्मचारियों को भी मिलेगा। इसके अलावा यूजीसी वेतनमान के तहत कार्यरत पात्र कार्मिक भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते के दायरे में आएंगे।

चार महीने का एरियर नकद मिलेगा

एक जुलाई 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक की अवधि के महंगाई भत्ते के अंतर का भुगतान पात्र कर्मचारियों को एरियर के रूप में नकद किया जाएगा। यानी कर्मचारियों को जुलाई से अक्टूबर तक की अवधि का बढ़ा हुआ डीए भी मिलेगा। नवंबर से बढ़ी हुई दर के अनुसार महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाएगा।

केंद्र सरकार भी बढ़ा चुकी है डीए

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने भी सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की है। 28 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (डीआर) में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। इस फैसले से करीब 1.17 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलने की बात कही गई थी।

के

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी देते हुए इसे दिवाली का तोहफा बताया था। अब उत्तराखंड सरकार ने भी राज्य के पात्र कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button