उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, ‘मेरा केवाईसी’ ऐप से घर बैठे करें प्रक्रिया

देहरादून। उत्तराखंड में सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत राज्य के सभी जिलों में राशन कार्ड धारकों और यूनिटों की शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराई जाएगी। समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर राशन वितरण में बाधा आ सकती है।
पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल ने बताया कि ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सरकार ने ‘मेरा केवाईसी’ ऐप जारी किया है। इस ऐप के माध्यम से उपभोक्ता घर बैठे ही ई-केवाईसी कर सकते हैं। हालांकि, जो लोग ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं कर पा रहे हैं, वे नजदीकी राशन की दुकान या जनसेवा केंद्र पर जाकर भी ई-केवाईसी करा सकते हैं।
हर सदस्य की ई-केवाईसी जरूरी
राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य की ई-केवाईसी अनिवार्य होगी। इसके लिए संबंधित सदस्य का आधार नंबर होना जरूरी है। साथ ही आधार से लिंक मोबाइल नंबर भी आवश्यक है, क्योंकि सत्यापन के दौरान ओटीपी मोबाइल पर भेजा जाएगा।
ऐसे करें ई-केवाईसी प्रक्रिया
उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर या आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ‘मेरा केवाईसी’ ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ‘आधारफेसआरडी’ ऐप इंस्टॉल करना भी जरूरी होगा।
लॉगिन करने के बाद ‘सेलेक्ट स्टेट’ में उत्तराखंड का चयन करें। फिर ‘स्थान सत्यापन’ पर क्लिक कर 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करने के बाद फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
फेस केवाईसी के दौरान कैमरा ऑन होने पर चेहरे को फोन से समान दूरी पर रखते हुए आंखों की पलकें झपकानी होंगी। सफल सत्यापन के बाद ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।
ऑनलाइन में दिक्कत हो तो यहां जाएं
जिन लोगों को ऐप के जरिए ई-केवाईसी में परेशानी हो रही है, वे राशन कार्ड, आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ नजदीकी जनसेवा केंद्र या राशन की दुकान पर जाकर प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि समय रहते ई-केवाईसी जरूर कराएं, ताकि फ्री राशन योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिलता




