उत्तराखण्डदेहरादून

सीएम धामी के चेहरे पर लड़ा जाएगा 2027 का चुनाव, भाजपा अध्यक्ष ने की खुलकर सराहना

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खुलकर सराहना करते हुए संकेत दिया है कि 2027 का विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने गुड गवर्नेंस के जरिए जनता का भरोसा जीता है और वे लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरे हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने एक प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शासन व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ी है और सुदूर क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। इसके साथ ही आम जनमानस के जीवन स्तर में सुधार और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि हर राज्य की अपनी चुनौतियां होती हैं, लेकिन उत्तराखंड ने इन चुनौतियों के बावजूद विकास की गति तेज की है।

2027 चुनाव पर बड़ा संकेत

एक सवाल के जवाब में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर ही मैदान में उतरेगी।

शीर्ष नेतृत्व भी कर चुका है तारीफ

गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कई मौकों पर मुख्यमंत्री धामी की प्रशंसा कर चुके हैं।

14 अप्रैल को देहरादून दौरे के दौरान पीएम मोदी ने धामी सरकार की सराहना की थी।

हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें “धुरंधर” कहा था।

वहीं हरिद्वार दौरे के दौरान अमित शाह ने भी धामी सरकार की नीतियों की तारीफ की थी और उत्तराखंड में भाजपा की हैट्रिक का दावा किया था।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की लगातार सराहना से प्रदेश की राजनीति में सीएम धामी की भूमिका और भी मजबूत मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button