धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार: पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ, सभी खाली पद भरे

देहरादून। देहरादून में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पांच नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
ये बने नए मंत्री
धामी मंत्रिमंडल में जिन विधायकों को शामिल किया गया, उनमें—
खजान दास
भरत सिंह चौध
मदन कौशि
राम सिंह कै
प्रदीप बत्रा
शामिल हैं। सभी को राज्यपाल ने राजभवन में शपथ दिलाई।
लंबे समय से चल रही थी चर्चा
प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं। केंद्रीय नेतृत्व के साथ इस विषय पर कई दौर की बातचीत भी हुई थी। आखिरकार शुक्रवार को इस पर मुहर लग गई और पांचों खाली पदों को भर दिया गया।
कार्यक्रम में मौजूद रहे कई नेता
शपथ ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद रहे। इनमें कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
पहले से खाली थे पांच पद
धामी सरकार में मंत्रिमंडल के कुल पांच पद लंबे समय से खाली थे।एक पद मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद खाली हुआ था, एक पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ।
जबकि तीन पद पहले से ही रिक्त चल रहे थे
अब इन सभी पदों पर नए मंत्रियों की नियुक्ति के साथ सरकार ने संगठन और प्रशासनिक संतुलन साधने की कोशिश की है।



