कलियर शरीफ में कराई गई दुआ जो श्रद्धालु कावड़ यात्रा लेकर आ रहे हैं वह सुरक्षित अपने घर पहुंचे, ये है हिंदुस्तान की खूबसूरती यहां पर सभी धर्मो का सम्मान किया जाता है,

आर एस एस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं केंद्रीय प्रचारक के नाम की चादरपोशी की – मीर,
कलियर शरीफ में कराई गई दुआ जो श्रद्धालु कावड़ यात्रा लेकर आ रहे हैं वह सुरक्षित अपने घर पहुंचे, ये है हिंदुस्तान की खूबसूरती यहां पर सभी धर्मो का सम्मान किया जाता है,
रुड़की मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक कता भाईचारे के प्रतीक आर एस एस के केंद्रीय प्रचारक डॉक्टर इंद्रेश कुमार के नाम की चादरपोशी करने पहुँचे राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद शमशाद मीर ने कहा भारत के मुसलमान अमन पसन्द है और उन्हें सरकार की योजनाओं का उतना ही लाभ मिल रहा है जितना सभी धर्मों के लोगो को ,

रूडकी के पिरान कलियर में साबिर साहब की दरगाह पर चादरपोशी करने के बाद राष्टवादी पसमंदा समाज के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद शमशाद मीर ने कहा कि मोदी सरकार में भरपूर लाभ मिल रहा है और मुस्लिम समाज भी आज़ादी से पहले से ही देश के प्रति वफादार रहा है और देश वासियों के साथ कन्धे से कंधा मिलाकर चलते आ रहे है काँवड़ यात्रा के दौरान भी वह शिवभक्तों के लिए जगह जगह शिविर लगाकर उनकी सेवा करते है वही उन्होंने शिवभक्तों से निवेदन किया कि काँवड़ यात्रा आस्था का पर्व है और इसे वह शांति के साथ संपन्न करने का काम करे

उन्होंने कलियर शरीफ में दुआ करते हुए कहा जो श्रद्धालु कावड़ यात्रा लेकर आ रहे हैं वह सुरक्षित अपने घर पहुंचे उसके लिए भी दुआएँ की गयी इस अवसर पर भारी संख्या मे लोग उपस्थित रहे,



