उत्तराखण्ड

मौसम ने फिर बदला मिजाज, उत्तराखंड के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम जानकारी। उत्तराखंड में आज से एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने खासतौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

भारी बारिश के दौरान पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, सड़कें बाधित होने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रह सकता है। ऐसे में लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम की स्थिति को देखते हुए ही घर से निकलने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button