उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीतिक

सीएम धामी ने किया राजपुर रोड का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

देहरादून। सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की पड़ताल के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

देहरादून के जाखन निवासी विवेक मदान ने राजपुर रोड पर विद्युत लाइन अंडरग्राउंड किए जाने के कारण फुटपाथ को हुए नुकसान की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि पहले सड़क किनारे फुटपाथ बनाया गया, बाद में यूपीसीएल ने इसे खोदकर अंडरग्राउंड लाइन बिछा दी। इस दौरान मिट्टी का भरान ठीक से नहीं किया गया, जिससे फुटपाथ की टाइल्स बैठ गईं और लोगों को उसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।

वीडियो कॉल के जरिए फुटपाथ की स्थिति दिखाई

मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ता विवेक मदान को साथ लेकर अपने मोबाइल से अधिकारियों को वीडियो कॉल कर फुटपाथ की वास्तविक स्थिति दिखाई। उन्होंने कहा कि विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अंडरग्राउंड होने के बावजूद कई स्थानों पर बिजली लाइन ऊपर दिखाई दे रही है, जो जनसामान्य के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने अधिकारियों को प्लानिंग के साथ काम करने के निर्देश दिए।

प्रदेश भर में चलाया जाएगा अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रदेश के आगामी दौरों में इसी तरह नियमित निरीक्षण करेंगे। उन्होंने मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए कि यदि प्रदेश में कहीं और भी इस प्रकार की शिकायतें मिलती हैं तो उन्हें दूर करने के लिए अभियान चलाया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों और निवासियों से भी बातचीत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button