उत्तराखण्डदेहरादून

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम का शुभारंभ किया, सेल रोटी बनाने की खास पहल

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने चार साल के कार्यकाल को पूर्ण करने के अवसर पर “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” थीम के तहत राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए हैं। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड, देहरादून में इसका उद्घाटन किया।

स्टालों का उद्घाटन और सेल रोटी बनाने की खास पहल

मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में लगे विभिन्न स्टालों का उद्घाटन किया और समारोह के दौरान वहां पर सेल रोटी भी बनाई। इस कार्यक्रम का प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में किया जाएगा, ताकि आमजन भी समारोह का हिस्सा बन सकें।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजानदास, सविता कपूर, और मेयर सौरभ बहुगुणा उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान: चौगुना विकास और नए उद्योग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार ने ऐतिहासिक और शानदार कार्य किए हैं।राज्य पहली बार यूसीसी लाने वाला बना।कठोरतम नकल निरोधक कानून और धर्मांतरण कानून लागू किए गए।राज्य की अर्थव्यवस्था में डेढ़ गुना वृद्धि हुई।जीएसडीपी में 7.23% और प्रति व्यक्ति आय में 41% की बढ़ोतरी।20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित और बिजली उत्पादन में तीन गुना वृद्धि।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास की ऊंचाइयां

भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार ने हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छुई हैं। जनता सरकार के विकास और कल्याण के कार्यों से संतुष्ट है।

उन्होंने आगे कहा कि अगले एक वर्ष का कार्य अब बोनस साबित होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में 2027 विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button