उत्तराखण्ड

बदरीनाथ हाईवे पर हादसे का शिकार हुई देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी, आई हल्की चोटें

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में सोमवार सुबह सड़क हादसे में देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा बदरीनाथ हाईवे पर कीर्तिनगर पुल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रहे एक वाहन ने विधायक की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में विनोद कंडारी को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

रॉन्ग साइड से आए वाहन ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी बदरीनाथ हाईवे पर कीर्तिनगर पुल के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे एक वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। अचानक हुई टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस कर रही हादसे की जांच

हादसे में विधायक को हल्की चोटें आने की जानकारी सामने आई है। उनके सुरक्षित होने की खबर से समर्थकों और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी में दूसरी गाड़ी के गलत दिशा में आने को हादसे का कारण बताया जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button