उत्तराखण्ड

अगस्त से शुरू होगी उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, पहले सत्र में शुरू होंगे चार प्रमुख पाठ्यक्रम

हल्द्वानी। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव कमेटी (ईसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूनिवर्सिटी के आगामी सत्र से संचालन, पाठ्यक्रमों की रूपरेखा, फीस निर्धारण और कर्मचारियों की तैनाती सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

 

बैठक के बाद कुलपति अमित सिन्हा ने बताया कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का संचालन आगामी अगस्त माह से शुरू कर दिया जाएगा। शुरुआती चरण में चार प्रमुख पाठ्यक्रमों को मंजूरी मिल चुकी है।

 

बैठक में उत्तराखंड के स्थानीय खिलाड़ियों को विशेष सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के साथ ही पाठ्यक्रमों की फीस को किफायती और व्यावहारिक रखने पर सहमति बनी। इस दौरान खेल निदेशक दीप्ति सिंह, उप कुलपति रशिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, बैडमिंटन कोच डीके सेन, ओलंपियन Rajendra Singh Rawat, उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल, रितिका जोशी और त्रिलोक सिंह जीना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

पहले सत्र में शुरू होंगे ये पाठ्यक्रम

 

स्पोर्ट्स विभाग के अधिकारियों के अनुसार पहले सत्र में बीएससी स्पोर्ट्स साइंस, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, बैचलर इन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट और सर्टिफिकेट इन स्पोर्ट्स कोचिंग समेत अन्य रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

 

आज होगा स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव

 

गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शनिवार सुबह 10 बजे स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव और प्रशिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। उप निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी ने बताया कि कॉन्क्लेव में प्रदेशभर के खेल अधिकारी, कोच और खेल जगत से जुड़े दिग्गज भाग लेंगे।

 

कार्यक्रम में खेल मंत्री Rekha Arya, खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक दीप्ति सिंह सहित कई अतिथि शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button