उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में महावीर जयंती का अवकाश को तारीख बदली, अब 30 मार्च 2026 को होगा अवकाश

उत्तराखंड : उत्तराखंड शासन ने महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश में बड़ा बदलाव किया है। प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, अब महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च की बजाय 30 मार्च 2026 (सोमवार) को रहेगा।

पहले और अब की तारीख

पहले घोषित अवकाश: 31 मार्च 2026

संशोधित अवकाश: 30 मार्च 2026 (सोमवार)

31 मार्च 2026: सभी सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे

शासन की अधिसूचना में क्या कहा गया

पूर्व में 24 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचना में 31 मार्च 2026 को अवकाश घोषित किया गया था। अब इसे संशोधित करते हुए 30 मार्च 2026 को महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही 31 मार्च को सभी सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button