उत्तराखण्ड

नैनीताल में हरेला पखवाड़े का शुभारंभ, लोक संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नैनीताल: संस्कृति विभाग के सहयोग से लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल में हरेला पखवाड़े का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत और विधायक सरिता आर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सात प्रकार के अनाज बोकर निभाई परंपरा

कार्यक्रम के दौरान क्लब की महिलाओं ने सूखी मिट्टी में सात प्रकार के अनाज बोकर हरेला पर्व की पारंपरिक रस्म निभाई। वक्ताओं ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत को संजोने वाला लोकपर्व है।

प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

आईजी निवेदिता कुकरेती ने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति संरक्षण के साथ अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने क्लब की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं।

17 वर्षों से निभा रहा संस्कृति संरक्षण का दायित्व

विधायक सरिता आर्या ने कहा कि लेक सिटी वेलफेयर क्लब पिछले 17 वर्षों से हरेला जैसे पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से समाज को अपनी संस्कृति और लोक परंपराओं से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रहा है।

कुमाऊंनी झोड़े ने बांधा समां

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में क्लब की महिलाओं ने पारंपरिक कुमाऊंनी झोड़े प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। “खोल दे माता खोल भवानी, धार में किवाड़ा” और “दैणा होया खोली का गणेशा” जैसी लोक प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया। कार्यक्रम संयोजक गीता साह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

19 जुलाई को होगी कुमाऊंनी नृत्य प्रतियोगिता

हरेला कार्यक्रम की संयोजक डॉ. प्रगति जैन ने बताया कि हरेला पर्व के उपलक्ष्य में 19 जुलाई को कुमाऊंनी नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव डॉ. प्रगति जैन, कार्यक्रम संयोजक गीता साह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button