उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मौसम बदलने के संकेत, जल्द पहाड़ों में करवट लेगा मौसम, जाने पूर्वानुमान

देहरादून: उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से मैदान तक दिनभर चटख धूप खिलने से दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

प्रदेश में इन दिनों दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सूर्यास्त के बाद हवा चलने से ठंडक बढ़ जाती है। सुबह के समय भी तापमान में गिरावट का असर दिखाई दे रहा है। ऐसे में लोगों को दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। फिलहाल बारिश की संभावना कम है और अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि, आगामी 23 अक्टूबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है और आसमान में बादल छाने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button