Crime Newsउत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

देहरादून में नशे पर बड़ी कार्रवाई, 34 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राजपुर थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने एक नशा तस्कर को करीब 34 लाख रुपये कीमत की 112 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार राजपुर क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट, बार, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर धोरण पुल के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान राहुल चौधरी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 112 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 34 लाख रुपये आंकी गई है।

तस्करी की योजना का खुलासा

थाना प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के नगीना का निवासी है और स्वयं भी नशे का आदी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सहारनपुर और बिजनौर से हेरोइन खरीदकर देहरादून में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटना में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया गया है।

रायवाला में अवैध शराब तस्करी

इधर, एक अन्य कार्रवाई में रायवाला थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी का मामला भी सामने आया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से शराब की सप्लाई कर रहे दो आरोपियों शिवम और ईशु कश्यप को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ अभियान जारी

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” अभियान के तहत पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इस अभियान के तहत कई तस्करों को पहले भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button